- कुसमी नगर पंचायत में मूल भूत सुविधा बहाल करने में विधुत विभाग बना रही है रोडा
- मनमानी विधुत आपूर्ति से नगर में मूल भूत सुविधा नही हो पा रही है बहाल
आफ़ताब आलम/बलरामपुर : बलरामपुर जिले के कुसमी नगर पंचायत में बिजली विभाग के मनमानी से नगर वासियो में भारी आक्रोश उमड़ रहा है | आपको बता दे कि नगर विकास का मूल पैमाना मूल भुत सुविधा नगर में बहाल करना ही है जिसमे पानी,बिजली और सड़क जैसी सुविधा अति आवश्यक है जिससे लोगो का जिंदगी जुड़ा हुआ है | आये दिन नगर में विधुत विभाग के मनमानी से बिजली जैसी समस्या निर्मित हो गई है नगर पंचायत के द्वारा सुबह पानी सफ्लाई किया जाता है और सुबह के समय में ही बिजली विभाग जान बूझ कर प्रतिदिन विधुत सप्लाई बंद कर दे रही है जिससे मूल भूत जैसे पानी की समस्या से नगर वासियो को जूझना पड़ रहा है जिसकी चिंता कुसमी बिजली विभाग में पदस्थ जेई को भी नही है ना ही इस समस्या पर ततपरता दिखाते हुए विधुत ब्यवस्था बहाल करने कोई पहल किया जा रहा है | चुकी पानी सफ्लाई नगर पंचायत द्वारा सीमित समय के लिए चालू किया जाता है और ऊपर से विधुत आपूर्ति नगर में बाधित कर दी जा रही है जिसके वजह से पानी समस्या नगर में विकराल रूप लेते जा रहा है वही विधुत विभाग के कर्मचारी जितेंद्र को इस बात की जानकारी नगर वासियो द्वारा दी गई लेकिन फिर भी नगरवासियों के समस्याओं को नजरअंदाज करते हुए जान बूझ कर विभाक के कर्मचारी समस्या निर्मित कर रहे है | इस समस्या पर जिले के अधिकारी कर्मचारियों को ध्यान देने की आवश्यकता है वरना नगर वासी आंदोलन करने जैसी कदम कुसमी नगर में उठा लेंगे वही समय रहते जिला प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि जिले में मूल बहुत जैसी समस्या निर्मित न हो सके |