प्रांतीय वॉच

पुतला दहन के दौरान झुलसी कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता, आग की लपटे देख मचा हड़कंप, भाजपा सांसद का फूंक रहीं थी पुतला

Share this

राजनांदगांव : राज्यसभा में कांग्रेस सांसद फूलो देवी नेताम के साथ धक्का-मुक्की को लेकर रायपुर सांसद सुनील सोनी के बयान के विरोध में महिला कांग्रेस ने उनका पुतला फूंका। पुतला दहन के दौरान कांग्रेस की एक महिला कार्यकर्ता झुलस गई। शहर के मानव मंदिर चौक में बुधवार को सुबह कांग्रेसी महिलाएं पुतला फूंक रहीं थीं। इसी बीच एक महिला कार्यकर्ता के बाल में आग लग गई और उसकी पीठ का हिस्सा भी जलने लगा। महिला के आग की चपेट में आते ही वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया। इसी बीच आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाई। प्रदेश महिला कांग्रेस के आह्वान पर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रोशनी सिन्हा के नेतृत्व में भाजपा सांसद सुनील सोनी का पुतला दहन किया गया। सिन्हा ने कहा कि सांसद सुनील सोनी ने अपने वक्तव्य में छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस के अध्यक्ष फूलो देवी नेताम और राज्यसभा सांसद छाया वर्मा को संसद में हुए घटना को झूठा नाटक करार दिया गया जिससे प्रदेश की महिलाएं आहत हुई हैं। इस अवसर पर महापौर हेमा देशमुख, शहर अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा, अंतव्यवसायी निगम के चेयरमैन धनेश पाटीला, खादी ग्रामाउद्योग बोर्ड के सदस्य किशन खंडेलवाल, नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष रमेश डाकलिया, कुतुबुद्दीन सोलंकी महिला कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शारदा तिवारी, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, अमित चंद्रवंशी, नरेश शर्मा, महेंद्र शर्मा, प्रमोद बागड़ी, योगेंद्र प्रताप, सौरभ खंडेलवाल, अब्दुल कलाम, प्रमोद बागड़ी, मुस्तफा, खिलेश बंजारे, भोलू भाई, राजू खान, मयंक सोनी, प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव चंद्रकला देवांगन, प्रज्ञा गुप्ता, खैरुन्निसा, अनीता बक्सोरिया, निशा साहू, सबीना नसरीन, सिम्मी अली, सुनीता सिन्हा, रीना पटेल ,सविता ठाकुर, संगीता साहू, मोहिनी सिन्हा, चंद्रिका राजपूत, कमरुन्निसा, जेबुन्निसा, अफसाना, मथुरा साहू, प्रीति भट्ट, तेजा भाई, सरोज भट्ट सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *