प्रांतीय वॉच

रितेश पटेल बने ओबीसी महासभा के छत्तीसगढ़ प्रदेश महासचिव

Share this
दिलीप सिंह/कोंडागॉव : कोंडागॉव जिले के बफना निवासी रितेश पटेल को ओबीसी महासभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया है यह नियुक्ति ओबीसी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम साहू ने जारी की है साथ ही श्री साहू ने संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने की बात कही है। ज्ञात हो कि सम्पूर्ण देश के साथ साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश में ओबीसी की पर्याय बन चुकी ओबीसी महासभा सदैव पिछड़ा वर्ग उत्थान को लेकर सक्रिय रहती है। संगठन का प्रमुख कार्य पिछड़ावर्ग का विकास है पिछड़ावर्ग अंतर्गत आने वाली सम्पूर्ण जातियों के बीच मे समन्वय स्थापित करना व उनकी आवाज बनना ही महासभा के पदाधिकारियों के कार्य हैं।रितेश पटेल मरार समाज के सक्रिय सामाजिक नेता हैं रितेश पटेल के प्रदेश महासचिव बनने पर ओबीसी महासभा के स्थानीय पदाधिकारी ,ओबीसी समुदाय से जुड़े सामाजिकजनों,मित्रगणों व अन्य सभी ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *