BREAKING CG NEWS

बारिश के मौसम में सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव,  लगातार आ रहे अस्पतालो मे स्नेक बाइट के मामले 

Share this

रायपुर : बारिश के मौसम में जिले में सर्पदंश स्नेक बाइट के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भी बड़ी संख्या में स्नेक बाइट के मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इस संबंध में सिम्स के अधीक्षक डॉ. लखन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बरसात के दौरान प्रतिदिन कई मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं।

डॉ. लखन सिंह के अनुसार जुलाई माह में सर्पदंश के करीब 90 मामले सामने आए हैं। वहीं पिछले महीने लगभग 30 मामले दर्ज किए गए थे यानी औसतन प्रतिदिन एक मरीज अस्पताल पहुंच रहा था। बारिश शुरू होने के बाद इन मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में पहुंचे अधिकांश मरीजों का समय पर इलाज होने से वे पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। हालांकि एक-दो मामले ऐसे भी सामने आए। जिनकी स्थिति गंभीर थी क्योंकि मरीजों को अस्पताल लाने में काफी देर हो गई थी। ऐसे मामलों में उपचार चुनौतीपूर्ण हो जाता है। सिम्स प्रबंधन का कहना है कि बारिश के दिनों में खेतों, झाड़ियों और जलभराव वाले क्षेत्रों में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। अस्पताल में स्नेक बाइट के मरीजों के इलाज के लिए आवश्यक दवाएं और एंटी-स्नेक वेनम की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध है।

सिम्स अधीक्षक डॉ. लखन सिंह ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को सांप काट ले तो झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के भरोसे समय बर्बाद न करें। बिना किसी देरी के मरीज को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं ताकि समय पर इलाज शुरू कर उसकी जान बचाई जा सके।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *