प्रांतीय वॉच

सर्पदंश के 45 वर्ष की महिला की मौत

Share this

जानिसार अख्तर/लखनपुर : लखनपुर थाना क्षेत्र के कुन्नी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम लब्ज़ी के आश्रित ग्राम जामा निवासी 45 वर्षीय महिला की सर्पदंश से मौत हो गई मिली जानकारी के मुताबिक हीर मनिया पति सनित राम उम्र 45 वर्ष लब्ज़ी जामा निवासी 16 अगस्त की रात खाना पीना खाकर जो घर के कमरे में जमीन में सो रही थी रात लगभग 11:00 बजे करैत सांप ने काट लिया जिसके बाद उसकी जानकारी महिला ने अपने पति सहित परिवार जनों को दी परिवार जनों के द्वारा महिला का उपचार झाड़-फूंक से कराया जा रहा था उसकी स्थिति बिगड़ने पर 17 अगस्त की सुबह लगभग 9:00 बजे लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए लाया गया जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई घटना की सूचना लखनपुर पुलिस को दी गई लखनपुर पुलिस मौके पर शव का पंचनामा कार्रवाई कर पीएम करा परिजनों को सुपुर्द कर मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *