प्रांतीय वॉच

आजादी के दीवानों को नमन करते हुए तीसरी पीढ़ी ने दादा दादी के साथ लोगों को करोना के प्रति जागरूक करते हुए पर्यावरण सुरक्षा और देशभक्ति के लिए अलख जगाया

Share this

महेन्द सिंह/नवापारा राजिम/रायपुर : कोरोना का भीषण काल दूसरी लहर से तीसरी लहर की संभावना लेकर आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर रायपुर और गरियाबंद अंचल के प्रसिद्ध समाजसेवी सिंह परिवार की पहली पीढ़ी के दादा दादी के पी सिंह एवं श्रीमती चंद्रवास देवी के साथ तीसरी पीढ़ी के उनके नाती और नातिन शिव भजन और देवी भजन फेम बेबी आस्था सिह और कोरोनावायरियर, लिटिल योगा चैम्प पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित मास्टर आदित्य राजे सिंह ने दादा दादी और दीदी के साथ तिरंगा लेकर पहले घर में समाज के लिए समर्पित जीवन जीने का संकल्प लेते हुए छत्तीसगढ़ वाच ब्यूरो प्रमुख महेंद्र सिंह ठाकुर से कहा,, आओ झुक कर करें सलाम जिनके हिस्से में यह मुकाम आता है,,,, बहुत खुश नसीब है वे जिनका लहू देश के काम आता है।।। इसके बाद तिरंगे झंडे के साथ लोगों को रोक कर कोरोना पर्यावरण और स्वस्थ शरीर के बारे में टिप्स देते हुए उनसे वादा भी लिया तीन पीढ़ी के समर्पित भाव को देखकर स्थानीय जनप्रतिनिधि और निवासियों ने इनकी भूरी भूरी प्रशंसा की।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *