प्रांतीय वॉच

युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ही आने वाले समय में भाजपा के नेतृत्वकर्ता : विकास दीवान

Share this
  • भाजयुमो नवागढ़ मंडल की पहली कार्यसमिति बैठक सम्पन्न हुई

संजय महिलांग/नवागढ़ : भारतीय जनता युवा मोर्चा मण्डल नवागढ़ की प्रथम कार्यसमिति बैठक गुरुवार को नगर के जायसवाल धर्मशाला में सम्पन्न हुई। युवा मोर्चा के जिला स्तर के पदाधिकारियों ने शिरकत किया। साथ ही जिला युवा मोर्चा व मंडल युवा मोर्चा के काफी कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया साथ ही भारत माता की जयकारे लगाए। कार्यसमिति के बैठक में भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष परमेश्वर वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल साहू,महामंत्री मिन्टू बिसेन व सुरेश साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री दयावन्त बांधे व जिला अध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी, पुर्व नप अध्यक्ष गिरेन्द्र महिलांग, युवा मोर्चा जिला महामंत्री योगेश वर्मा, मंडल प्रभारी युपेश साहू, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुरेश निषाद सहित जिले के पदाधिकारी मौजूद थे।

जिला महामंत्री दीवान ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी कल का भविष्य है। भाजयुमो कार्यकर्ता आने वाले समय में भाजपा के नेतृत्वकर्ता हैं। आप में परिवर्तन का एक हौसला है। उन्होंने युवाओं को केंद्र सरकार की कई योजनाओं के बारे में विस्तार से बताने का कार्य किया। श्री दीवान ने कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार लबरी सरकार साबित हो रही है इन्होंने वादा किया था कि युवाओं को बेरोगारी भत्ता देंगे जो की आज तक किसी युवाओं को नही मिल पाया है, हम आने वाले समय में लामबंद होकर राज्य की कांग्रेस सरकार का पूरजोर विरोध करेंगे और राज्य सरकार की नाकामी को जन जन तक पहुंचाएंगे।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष वर्मा ने कहा कि हम युवा मोर्चा के कार्यकर्ता है, और भाजपा पार्टी की रीढ़ की हड्डी हमे कहा जाता है, जब भी राज्य सरकार अपने वादों से मुकरी है रोड पर आके इस बहरी सरकार को सुनने का काम किया है और आगे भी करेंगे। राज्य सरकार में सत्ता मोह में कई लुभानी घोषणा किये थे, पर जमीनीस्तर पर उसे लागू करने के सक्षम नही दिख रही बल्कि यह बोले इनकी नीयत ही नही कि ये घोषणा पत्र में किये वादे को पूरा करेंगे । हम युवा मोर्चा कांग्रेस सरकार के द्वारा की गई वादाखिलाफी को सड़क पर लड़कर सदन तक ले जाएंगे।

मंडल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को युवा मोर्चा का इतिहास और उसके बारे में उपस्थित कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए कहा कि भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मोदी सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य एवं आम जनमानस को बताने का कार्य करें। मंडल अध्यक्ष निषाद ने मंडल का परिचय देते हुए अबतक किये कार्यो के बारे में बताया. संचालन महामंत्री टीकम गोस्वामी व आभार कोषाध्यक्ष अरुण देवांगन ने जताया.

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष तनु दीवान, मिडिया प्रभारी श्रीकांत सिंह ठाकुर, रितेश मिश्रा, दिलीप नवरंग, अनुज दिवाकर, दुर्जन साहू, महेश टंडन, फूलचंद साहू, धनीराम निर्मलकर, बिंदिया मिरे, तोपचंद बंजारे, गोलू सिन्हा, मिथलेश सोनकर, जयप्रकाश ठाकुर, मनीष श्रीवास, दुर्गेश साहू, धन्नू साहू, हेमा यादव, राजेंद्र यादव, दुर्गेश सोनकर, कुलेश्वर सिन्हा. किशुन साहू, राजा खान,दिनेश चौहान सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *