CG Accident News: Public outrage flared up after a couple was spotted inside the car following an accident; find out what happened next.
CG ACCIDENT NEWS: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग एक्सीडेंट के बाद कार सवारों की पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह पूरा मामला सिरगिट्टी थाना का है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो दो से तीन दिन पुराना है। जानकारी के मुताबिक, तिफरा में कार सवार युवक और युवती ने सवारी से भरी ई रिक्शा को ठोकर मार दी, इसके बाद वे दोनों कार के अंदर ही किस करते दिखाई दिए, जिसके बाद विवाद शुरू हुआ और फिर लोगों ने कार सवारों की जमकर पिटाई कर दी।

