
बीजापुर ब्यूरो (समैया पागे) l कलेेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार छात्र दुर्घटना बीमा योजनान्तर्गत बीमित छात्रों के पालकों को लाभान्वित करने की दिशा में जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद ठाकुर द्वारा दो छात्रों के पालकों को एक-एक लाख रूपए सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। भैरमगढ़ ब्लाक अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला नेलसनार में अध्ययनरत् छात्र विरेन्द्र कुमार यादव की कार दुर्घटना में मृत्यु हो गयी थी। उक्त दिवंगत छात्र के पिता श्री दशरथ यादव को सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। वहीं भोपालपटनम ब्लाक अंतर्गत प्राथमिक शाला पोषणपल्ली में अध्ययनरत् छात्र अनिल ताटी की गाज गिरने से मृत्यु हुई थी। इस दिवंगत छात्र के पिता लक्ष्मैया ताटी को एक लाख रूपए सहायता राशि का चेक प्रदाय किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी ठाकुर ने बताया कि शिक्षा विभाग की योजनाओं के कारगर क्रियान्वयन हेतु मैदानीअधिकारी कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ इन योजनाओं से त्वरित लाभान्वित किये जाने कहा गया है l
