BREAKING CG NEWS

Budgam Encounter: पहलगाम हमले का 20 लाख का इनामी आतंकी हाशिम मूसा ढेर

Share this

Budgam Encounter: Pahalgam attack terrorist Hashim Musa killed with a reward of 20 lakh

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में बुधवार को तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा का शव बरामद किया। मूसा के मारे जाने की पुष्टि श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने की।

चिनार कोर ने एक्स प्लेटफार्म पर कहा, ‘पलमैदान इलाके में सुबह की तलाशी के दौरान, पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के आतंकवादी मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा का शव और युद्ध में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया गया है।’

सेना ने शुरू किया ‘ऑपरेशन कोराग’

सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने मंगलवार देर रात को खास खुफिया जानकारी के आधार पर यूसमर्ग इलाके में ‘ऑपरेशन कोराग’ (OP KORAG) शुरू किया।

सतर्क जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और चुनौती देने पर आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी हुई और इस दौरान हाशिम मूसा मारा गया। सुरक्षाबलों की ओर से जारी अपडेट के अनुसार, ऑपरेशन जारी रहा और जवान इलाके में तलाशी अभियान चलाते रहे।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *