प्रांतीय वॉच

संपदा महिला मंडल द्वारा जरूरतमंदों को छाता व चरण पादुका का किया वितरण

Share this
चिरमिरी/ कोरिया (भरत मिश्रा) । संपदा महिला मंडल चिरमिरी क्षेत्र द्वारा डोमनहिल कुरासिया में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन करके जहां जरूरतमंदों को छाता व चरण पादुका का वितरण किया गया वहीं मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु स्वास्थ्य जागरूकता से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन जनहित में किया गया   इस अवसर पर अपने सारगर्भित विचार प्रकट करते हुए श्रीमती पूनम सिंह अध्यक्ष संपदा महिला मंडल चिरमिरी क्षेत्र ने कहा कि तेज बारिश के मौसम में जरूरतमंद वृद्धजनों व अन्य को बारिश से बचाने व सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जहां छाते प्रदान किए जा रहे हैं वही पैरों को सुरक्षित रखने के साथ-साथ आवागमन सुगम करने की मंशा से उनकी आवश्यकता अनुसार चरण पादुका का भी वितरण किया जा रहा है श्रीमती सिंह ने कहा कि वर्षा ऋतु आते ही मौसमी बीमारियों की शुरुआत के साथ-साथ कभी-कभी व्यापक प्रकोप भी हो जाता है जिसको देखते हुए विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों का व्याख्यान भी इस उद्देश्य किया जा रहा है कि  इसे समझ व ग्रहित कर आप सब मौसमी बीमारियों से सुरक्षित व  सावधान रहने की जानकारी समय रहते पहले से प्राप्त कर सके  l  इस अवसर पर डॉ अनुपमा दुबे ने उपस्थित जनों को कोरोना के संक्रमण काल के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बतलाया कि इस दिशा में अभी लापरवाही बरतना जानलेवा साबित हो सकता है क्योंकि कोरोनावायरस तरह से समाप्त नहीं हुआ है वहीं इसके तीसरी लहर आने के भी जानकारी के साथ-साथ संकेत मिल रहे हैं जिसमें सावधानी ही सबसे बड़ा बचाओ है इसके अतिरिक्त डॉक्टर अनुपमा दुबे ने बारिश के मौसम में आने वाले सभी संभावित मौसमी बीमारियों के लक्षण व पूर्व किए जाने वाले बचाव संबंधी सावधानियों को भी विस्तार से बतलाया l सम्पदा महिला मंडल के इन कार्यक्रमों को सफल बनाने में श्रीमती मौमिता दास श्रीमती पुष्पा राय श्रीमती सुनीता देवांगन श्रीमती मृणालनी बेहरा श्रीमती संगीता सिन्हा श्रीमती अर्चना गोलाइट  श्रीमती वंदना श्रीवास्तव श्रीमती कृष्णा निषाद श्रीमती कुंदन गुप्ता व अन्य ने महत्वपूर्ण योगदान दिया l
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *