प्रांतीय वॉच

ब्लॉक कांग्रेस डोगरगढ ने शहीद उदय मुदलियार एवं मुंशी प्रेमचंद की जयंती मनाई 

Share this

तिलकराम मंडावी/कलकसा/डोंगरगढ़ : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पदम कोठारी जी के निर्देशानुसार क्षेत्रीय विधायक मा. भुनेश्वर बघेल एवं डोंगरगांव विधायक मा. दलेशवर साहू जी के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डोगरगढ ग्रामीण अध्यक्ष सुरेश सिन्हा के नेतृत्व में शहीद उदय मुदलियार जी की जयंती ग्राम पंचायत अछोली में मनाया गया और उनके द्वारा दिए गए योगदान के बारे में ब्लाक अध्यक्ष सुरेश सिन्हा, जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री चुम्मन साहू , पंच पंचराम चंदेल,वरिष्ठ कांग्रेस , योधन दास गुरुजी ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा की उदय मुदलियार जी राजनांदगांव के जाने-माने नेता में जाने जाते थे उनके जाने के बाद राजनादगांव में उनकी बहुत कमी महसूस होती है । तथा देश के प्रसिद्ध कहानी के लेखक श्री मुंशी प्रेमचंद जी को भी जयंती पर याद किया गया। इस बीच कार्यक्रम में ब्लाक कांग्रेस कमेटी डोगरगढ ग्रामीण अध्यक्ष सुरेश सिन्हा, अछोली सरपंच श्रीमती मनीषा टुमेश नेताम, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फिरंगी पटेल, योधन दास साहू , गोकुल वर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री चुम्मन साहू , ब्लॉक महामंत्री पंचराम चंदेल ,राजू राजपूत ,कोषाध्यक्ष जगदेव साहू, उपाध्यक्ष दिनेतु जागडे, टुमेश नेताम,गोकरण कोसले, मूलचंद साहू,ओंमकार सिन्हा, पुरुषोत्तम चेलक,अवलेश, नागराज वर्मा ,लक्ष्मण तिवारी, नंदू वर्मा, सुरेश गिरी गोस्वामी, चेतन मानिकपुरी, संतोष हटीले, एवं धनेश खरे सहित कांग्रेसी गण उपस्थित थे ।

शहर के युवती ने एक्टिंग कोर्स में मास्टरी कर जीता बेस्ट एक्टर का सर्टिफिकेट

डोंगरगढ़ : जिला राजनांदगांव में ऐसे तो बहुत सारे प्रतिभाये छुपी हुई है जैसे अभी कुछ दिन पहले जिले की दो बेटियों ने 15000 फीट में चढ़कर तिरंगा फहराया था।और जिले का नाम रोशन किया । इसी संदर्भ में धर्मनगरी डोंगरगढ की बेटी ने अभिनय के क्षेत्र में कामयाबी हासिल की है। रजनी लाउत्रे जो कि कालकापारा डोंगरगढ में निवाशी है, रजनी द्वारा बताया गया कि इस लॉकडौन मे घर मे बैठकर ही अभिनय कोर्स में मास्टरी किया और बेस्ट एक्टर का अवार्ड सर्टिफिकेट जीता है। यह मुबंई की लेट्स एक्ट एकेडमी है, इसमे प्रतियोगिता में भाग लेने वाले लगभग 50 से ज्यादा प्रतिभागी थे,जिससे रजनी ने यह मुकाम हासिल किया है। रजनी द्वारा बताया गया कि यह एक एक्टिंग ऑडिशन मास्टरी क्लास ऑनलाइन था। दिनांक 29/07/2021 को रिजल्ट आया।जिस पर बेस्ट एक्टर एवार्ड सर्टिफिकेट मिला है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *