किरीट ठक्कर/गरियाबंद/फिंगेश्वर। रानी श्यामकुमारी देवी कन्या शाला फिंगेश्वर के प्राचार्य टी आर वर्मा ने बताया कि शाला की सभी छात्राएँ प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई है,जिसमें कु.वर्षा सिन्हा 92%अंक प्राप्त कर अव्वल रही और नमीशा साहू 89.2% अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रही तथा 89% अंक प्राप्त कर दो छात्रायें निधि साहू और यामिनी साहू संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। शाला प्रबन्धन समिति की अध्यक्षा सुश्री पुखराज सिंह,संचालक राजा देवेंद्रबहादुर सिंह,श्रीमती यशोधरा सिंह,शिवाजी धुर्वे,राजा नीलेंद्र बहादुर सिंह,उपाध्यक्ष राकेश तिवारी, सचिव शिवकुमार सिंह,कोषाध्यक्ष रमेंद्र सिंह, आनंदवर्धन ठाकुर,पंकज शर्मा,श्रीमती प्रेम कुमारी तिवारी,श्रीमती जीवन कुमारी सिंह और श्रीमती रश्मि तिवारी ने छात्राओं के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिये छात्राओं तथा स्कूल स्टाफ को बधाई और शुभकामनाएं दी है। संस्था प्रबंधक/उपाध्यक्ष राकेश तिवारी ने बताया कि छ.ग.शासन की 2 अगस्त से नये शिक्षा सत्र शुरू किये जाने की मंशा के संबंध में कहा कि शाला में कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक छात्राओं के प्रवेश की प्रक्रिया लगभग संपन्न कर ली गई है साथ ही अध्ययन अध्यापन की व्यवस्था भी की जा चुकी है। सिर्फ शासन के स्पष्ट दिशा निर्देश की प्रतीक्षा की जा रही है।
बारहवीं बोर्ड परीक्षा , इस स्कूल की सभी छात्रायें प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण

