रायपुर वॉच

डीडीनगर और कुकुरबेड़ा का कुछ संबंधित क्षेत्र कंटेनमेंट जोन घोषित

Share this

रायपुर। नगर निगम रायपुर के जोन क्रमांक 5 और 8 के अंतर्गत आने वाले डीडीनगर और कुकुरबेड़ा इलाके में दो से अधिक कोरोना मरीज मिलने के बाद संबंधित इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इस संबंध में अपर कलेक्टर रायपुर ने आदेश जारी कर दिया है। कंटेनमेंट जोन में सहायता के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक नगर निगम रायपुर के जोन क्रमांक 8 अंतर्गत मेडीहेल्थ हॉस्पिटल कुकुरबेड़ा थाना सरस्वती नगर क्षेत्र में 2 से अधिक मरीज मिलने के बाद पूर्व और दक्षिण में प्राइवेट बिल्डिंग व पश्चिम और उत्तर में रोड को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जोन क्रमांक 5 सेक्टर 1 डीडीनगर में 2 से अधिक कोरोना मरीज मिलने के बाद पूर्व में कोरोना पॉजिटिव का मकान, पश्चिम में अशोक तिवारी का मकान, उत्तर में योगेश यदु का मकान व दक्षिण में एमपी स्वामी के मकान को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए सील कर दिया गया है। जैसे कि मालूम हो अब जिला प्रशासन ने तय किया है कि यदि किसी घर या आसपास के क्षेत्र में दो मरीज मिलते हैं तो संबंधित घर के आसपास का इलाका कंटेनमेंट जोन होगा। ताकि संभावित संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *