प्रांतीय वॉच

2 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन: पहले दिन व्यापारियों का मिला समर्थन, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

Share this
  • लखनपुर क्षेत्र में फैले कोरोना संक्रमण कि चैन  तोड़ने  नगर अध्यक्ष तथा व्यापारी संघ ने 2 दिन के संपूर्ण लॉक डाउन का लिया निर्णय
लखनपुर :  नगर अध्यक्ष श्रीमती सावित्री साहू  कैट सदस्य अविनाश अग्रवाल गोल्डी  कैट मंत्री शौरभ अग्रवाल के द्वारा  लखनपुर क्षेत्र में फैले कोरोना संक्रमण की चैन तोड़ने के लिए 2 दिन के संपूर्ण लॉकडाउन को लेकर चर्चा किया गया जिसमें अत्यधिक संख्या में व्यापारी संघ ने 2 दिन के अलावा उनका समर्थन किया है। लखनपुर नगर सहित ग्रामीण अंचलों  में लगातार कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से दहशत का माहौल बना हुआ है जिसे देखते हुए कैट सदस्य  अविनाश अग्रवाल मंत्री सौरभ अग्रवाल के पहल करते हुए सभी व्यापारी बंधुओं से  व्यवसायिक प्रतिष्ठान  शनिवार और रविवार को बंद करने की अपील की गई है  साथ ही क्षेत्र में फैले कोरोना संक्रमण को देखते हुए लखनपुर कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ भार्गव से चर्चा किया गया। कैट मंत्री सौरभ अग्रवाल से चर्चा उपरांत नोडल अधिकारी डॉक्टर विनोद भार्गव ने क्षेत्रवासियों को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक कोविड-19 कोरोना  की निशुल्क जांच करने  तथा जांच कराने आए लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव संबंधी जानकारी देने की भी बात कही गई। उक्त जानकारी कैट मंत्री सौरभ अग्रवाल के द्वारा स्थानीय पत्रकारों को दी गई है। 2 दिन के संपूर्ण लॉकडाउन के पहले दिन सभी व्यापारियों का समर्थन मिला नगर के समस्त व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे तथा सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *