BREAKING CG NEWS

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के भाव में फिर भूचाल, बाजार खुलते ही हजारों रुपये गिरे दाम

Share this

Gold and Silver Prices Today: Major upheaval in gold and silver rates; prices plunged by thousands of rupees as soon as the market opened.

नई दिल्ली: सोने और चांदी के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। आज यानी 11 सितंबर को बाजार खुलते दोनों धातुओं के दाम धड़ल्ले से नीचे गिरे हैं। वैश्विक बाजार में भी दाम गिरते दिखाई दिए।

इंटरनेशनल मार्केट धड़ाम हुए दाम

इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर सोने और चांदी दोनों धातुओं के दाम में गिरावट आई है। Comex पर आंकड़ों की मानें तो खबर लिखे जाने तक सोना 1.38% तक गिरा (Gold Price on Comex) और कीमत 4346.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 2.07% तक गिर गए और ऐसे में कीमत 63.858 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

Train Gold Smuggling: ट्रेन में छिपा था करोड़ों का सोना! 1.24 किलो विदेशी Gold के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार

घरेलू बाजार में क्या है हाल?

बुलियन मार्केट यानी घरेलू बाजार में भी सोने और चांदी दोनों के दाम में भारी गिरावट आई है। MCX पर सोना (Gold Price) गिरकर करीब ₹1.50 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं भारत में चांदी के भाव में (Silver Price) गिरावट आई हैं। दाम गिरकर ₹2.31 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *