जांजगीर-चांपा : कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी जितेन्द्र शुक्ला ने अकलतरा विकासखंड के कोटमीसोनार स्थित मगरमच्छ संरक्षण केन्द्र को पर्यटकों, आम जनता को प्रवेश की अनुमति दी है। डीएफओ श्रीमती प्रेमलता यादव ने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आमजनों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए मगरमच्छ संरक्षण केन्द्र में पर्यटकों, अमजनता के प्रवेश को प्रतिबंधित किया गया था। कोविड संक्रमण के कम होने पर मगरमच्छ संरक्षण केन्द्र में सशर्त प्रवेश की अनुमति दी गई है। पार्क के प्रवेश द्वार पर सेनेटाइजर और थर्मल स्केनिंग की व्यवस्था की जाएगी। बिना मास्क के प्रवेश की अनुमति नही होगी। पर्यटकों को फिजिकल डिस्टेसिंग का पालन करना होगा।
मगरमच्छ संरक्षण केन्द्र कोटमीसोनार में पर्यटकों को प्रवेश की सशर्त अनुमति, वन विभाग के अफसर ने दी जानकारी, पर्यटक अब पहुंच सकेंगे क्रोकोडायल पार्क

