प्रांतीय वॉच

कुपोषण मुक्त करने अभियान, निगम आयुक्त ने बांटे बिस्किट और फल, आंगनबाड़ी में बिजली व पंखा लगाने दिए निर्देश

Share this

तापस सन्याल/रिसाली : बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जा रहा है। वजन त्यौहार में बच्चों का वजन कर कुपोषण दूर करने चिन्हित किया जा रहा है। बुधवार को नगर पालिक निगम के आयुक्त रूआबांधा स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र पहुंचे और वजन त्यौहार में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने केन्द्र में वजन कराए बच्चों को फल व बिस्किट का वितरण किया।
आयुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य बच्चों को स्वस्थ्य वातावरण और पोषक आहार देना है। किन्ही कारणों से अगर बच्चा कुपोषण का शिकार होता है तो हम सब की जिम्मेदारी होनी चाहिए कि बच्चों की विशेष देखभाल कर उसे सामान्य स्थिति में लाए। इसी उद्देश्य के साथ वजन त्यौहार आंगनबाड़ी केन्द्रों में आयोजित किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि रूआबांधा स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में शून्य से पांच वर्ष तक के कुल 98 बच्चें है। जिनका उम्र के आधार पर और कद नाप कर कुपोषण की जांच किया जा रहा है। आयुक्त की उपस्थिति में 11 बच्चों का वजन किया गया। वही शेष बच्चों का वजन अलग-अलग पालियों में नापा जाएगा। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी पूजा अग्रवाल, पूर्व पार्षद राजेन्द्र रजक, पर्यवेक्षक उषा झा, सहयोगी गुरमीत कौर, कार्यकर्ता बबीता गुप्ता, सहायिका अनसुईया समेत निगम के प्रभारी उपअभियंता गोपाल सिन्हा आदि उपस्थित थे।

बच्चों से सुना पोयम
इस दौरान आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने आंगनबाड़ी केन्द्र के बारे में जानकारी ली। बच्चों का नाम पूछते उन्हें पोयम सुनाने कहा। बच्चों से पोयम सुनने के बाद आयुक्त ने बच्चों को दुलार करते हुए फल व बिस्किट वितरण किया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *