किरीट ठक्कर/गरियाबंद। जिला साहू समाज की माँग पर सामुदायिक भवन निर्माण के लिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने 20 लाख रुपये की राशि की स्वीकृति नगर पालिका गरियाबंद को प्रदान की है। पालिका अध्यक्ष गफ़्फ़ु मेमन ने इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी, जिला प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया सांसद चुन्नीलाल साहू एवं विधायक अमितेष शुक्ल का आभार व्यक्त किया है।
साहु समाज भवन के लिये 20 लाख रु की स्वीकृति

