- समस्या मूलक नहीं बल्कि समाधान मूलक दृष्टिकोण अपनाने की कही बात
आफताब आलम/बलरामपुर : कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों तथा छात्रों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की। अधिकारियों ने शिक्षा विभाग द्वारा कोविड के कारण वर्तमान में बच्चों की पढ़ाई की पद्धति, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के शिक्षक व छात्रों से उनका अनुभव जाना। बच्चों ने कलेक्टर से अंग्रेजी में ही बात करते हुए अपनी स्कूल से जुड़ी जानकारियां साझा की। कलेक्टर ने भी बच्चों की बातंे बड़ी आत्मीयता से सुनी तथा शिक्षा व्यवस्था व पढ़ाई से जुड़े उनके सुझावों को जाना। समस्त अंगे्रजी माध्यम स्कूलों के शिक्षकों ने भी प्रेजेन्टेशन के माध्यम से स्कूल की वर्तमान स्थिति, पढ़ाई तथा आगे की कार्ययोजना से कलेक्टर को अवगत कराया। इस दौरान कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने षिक्षकों से बात करते हुए कहा कि हमे समस्या मूलक नहीं बल्कि समाधान मूलक दृृष्टिकोण रखना चाहिए। हमे उपलब्ध संसाधनों के समूचित उपयोग पर जोर देते हुए तकनीक का उपयोग कर व्यवहारिक षिक्षा को बढ़ावा देने का प्रयास करना चाहिए। साथ ही बच्चों की जिज्ञासा बढ़ानी है तथा उनका त्वरित समाधान भी उपलब्ध कराना है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती तुलिका प्रजापति ने भी षिक्षकों से बात करते हुए बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण आधारभूत षिक्षा व्यवस्था तथा उसकी निरंतर समीक्षा करने की बात कही। षिक्षकों को भी इच्छा शक्ति के साथ बच्चों को पढ़ाने तथा उनके सर्वांगीण विकास की दिषा में पहल करने की बात कही।

