- नगर पालिक निगम चिरमिरी में एडवेंचरपार्क की विधायक डॉ विनय की मांग पर मुख्यमंत्री ने की थी घोषणा
- 26 जून को नगर पालिक निगम के रेस्ट हॉउस में होगी बैठक. विधायक, महापौर, कलेक्टर कोरिया सहित पर्यटन क्षेत्र के नामित विशेषज्ञ रहेंगे उपस्थित
चिरमिरी/कोरिया ( भरत मिश्रा) । जिले के एकलौते नगर पालिक निगम चिरमिरी के वार्ड क्रमांक 33 एवं वार्ड क्रमांक 34 के मध्य स्थापित ग्राम पंचायत भुकभुकी में लगभग 50 करोड़ रुपए की लागत से 50 एकड़ भूमि में स्थापित होने वाले एडवेंचर पार्क के लिए जिले के नव पदस्थ कलेक्टर श्यामलाल धावड़े काफी गंभीर दिख रहे है। जो आपकी पदस्थापना के दूसरे दिवस ही इस बड़े प्रोजेक्ट को लेकर नगर निगम चिरमिरी का दौरा करते हुए स्थल का निरिक्षण कर अपने विभागीय अधिकारियों को वर्तमान स्थिति की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने आदेशित किया गया था । और कार्य को आगे अति शीघ्र गति देने हेतु आगामी 26 जून दिन शनिवार समय 4 बजे से नगर पालिक निगम चिरमिरी के रेस्ट हॉउस में संभागीय स्तर के इस बड़े प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द स्थापित करने जिले के 20 विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया है । जिसकी कलेक्टर कोरिया स्वयं अध्यक्षता कर स्थानीय विधायक सहित राज्य के मुखिया को इसकी वस्तुस्थिति की जानकारी से अवगत करेंगे। आगामी दिवस पर होने वाली उच्च स्तरीय बैठक का विभागीय आदेश जारी करते हुए डिप्टी कलेक्टर कोरिया एवं सचिव एडवेंचर पार्क समिति चिरमिरी ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित स्थल एवं समय पर सभी को उपस्थित होने का आदेश जारी किया है । बावजूद किसी कारण वस अनुपस्थित होने की लिखित जानकारी देने की बात अधीनस्थ अधिकारियो कही गई है । उक्त बैठक में उपस्थिति होने वाले जनप्रतिनिधि एवं अधिकृत अधिकारीगण विधायक विधानसभा क्षेत्र 02 मनेन्द्रगढ़, महापौर नगरपालिक निगम चिरमिरी, प्रबंध संचालक छ०ग पर्यटन मण्डल / प्रतिनिधि, पुलिस अधिक्षक जिला कोरिया, वनमण्डलाधिकारी वनमण्डल बैकुन्ठपुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरिया, मुख्य महाप्रबंधक एस.ई.सी.एल चिरमिरी क्षेत्र, संयुक्त/ डिप्टी कलेक्टर (पर्यटन),कार्यापालन अभियंता जल संसाधन विभाग बैकुन्ठपुर जिला कोरिया, कार्यापालन ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग बैकुन्ठपुर जिला कोरिया, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग मनेन्द्रगढ़ जिला कोरिया,अनुविभागीय अधिकारी (रा०) खड़गवां चिरमिरी जिला कोरिया, सहायक आयुक्त / परियोजना प्रशासक एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना, आयुक्त नगरपालिका निगम चिरमिरी, सहायक संचालक उद्यानिकी विभाग बैकुन्ठपुर, क्षेत्रीय अधिकारी छ०ग पर्यावरण संरक्षण मण्डल अम्बिकापुर जिला सरगुजा, जिला सेनानी होमगार्ड बैकुन्ठपुर कोरिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खड़गवां कोरिया, सरपंच ग्राम पंचायत भुकभुकी कोरिया ,अध्यक्ष द्वारा नामित पर्यटन क्षेत्र के विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

