विकास अग्रवाल/खरसिया। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 जून को आपातकाल काला दिवस का कार्यक्रम प्रत्येक जिला एवं मंडल स्तर पर मनाया जाएगा, तथा 26 जून को जिला भाजपा कार्यालय जांजगीर चांपा में आयोजित आपात काल दिवस के संगोष्ठी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि,वक्ता छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के पूर्व महामंत्री एवं अविभाजित मध्य प्रदेश के खनिज विकास निगम के चेयरमैन गिरधर गुप्ता खरसिया होंगे, तथा इस अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय जांजगीर में आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में जिले के सभी मंडलों से पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।
फोटो क्रमांक सहित प्रकाशित करें।
भाजपा जांजगीर-चांपा जिले में 26 जून को आपातकाल दिवस पर आयोजित संगोष्ठी के मुख्य अतिथि होंगे पूर्व प्रदेश भाजपा महामंत्री गिरधर गुप्ता

