प्रांतीय वॉच

ननि चिरमिरी की एमआईसी बैठक हुई संपन्न, बैठक में शहर को सवारने कई अहम मुद्दों पर लगी मुहर

Share this
चिरमिरी/ कोरिया (भरत मिश्रा) । नगर निगम चिरमिरी के महापौर कक्ष में  एमआईसी की बैठक की गई  । शहरवासियों को मूलभूत सुविधाएं देने समेत कई अहम मुद्दों को लेकर चर्चा की गई । एमआईसी सदस्यों के चिरमिरी विकास के योजनाओं के साथ  शहर के विकास से जुड़े लगभग 11 एजेंडे को मंजूरी दी गई है। वहीं शहर की सुरक्षा, पर्यावरण, परिवहन समेत कई दूसरे मुद्दों को लेकर भी चर्चा की गई ।बैठक में एमआईसी सदस्यों द्वारा महापौर एवं आयुक्त के समक्ष विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई शहर विकास में हो रही परेशानियों पर चर्चा के साथ राशन कार्ड एवं वृद्धा पेंसन में आ रही परेशानियों को दूर करने की बात कही गई ।शहर के नीलम सरोवर पार्क एवं अन्य पार्कों में सौंदर्यीकरण एवं रख रखाव में विशेष ध्यान रखने की बात की गई । इस दौरान निगमायुक्त योगिता देवांगन महापौर कंचन जायसवाल के साथ एमआईसी सदस्य हेमलता मुखर्जी, फिरोज बेगम, सोहन खटीक, प्रेमशंकर सोनी, शिवांश जैन, संदीप सोनवानी सहित निगम सचिव श्याम देश पांडेय,चन्द्रिका तिवारी. एवं निगम के समस्त विभाग के प्रभारी अधिकारी मौजूद रहे ।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *