क्राइम वॉच

ट्रक में मिला 2.60 करोड़ रुपए का 13 क्विंटल गांजा, 2 आरोपी गिरफ्तार

Share this

​​​​​​​महासमुंद :  महासमुंद पुलिस ने शुक्रवार को 1300 किलो गांजा बरामद किया है। इसे 6 पहिए ट्रक में भरी गोभियों के नीवे छिपाकर ले जाया जा रहा था। बरामद गांजे की कीमत 2.6 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में पकड़ी गई यह अब तक की सबसे बड़ी गांजे की खेप है। पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी गांजा ओडिशा से उत्तर प्रदेश और दिल्ली सप्लाई करने ले जा रहे थे। मामला कोमाखान थाना क्षेत्र का है।SP महासमुंद प्रफुल्ल कुमार ठाकुर को गांजा तस्करी की सूचना मिलने के बाद जिले के सभी एंट्री प्वाइंट पर चेकिंग शुरू की। तभी खरियार मोड़ की ओर से 6 चक्का ट्रक आता दिखाई दिया। टेमरी नाका के पास पुलिस ने उसे रोका तो एक व्यक्ति उतरकर भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में हरदेव सिंह का डेरा, बलिया, यूपी निवासी अतिश कुमार सिंह व ट्रक चालक ने बिहार के गोपालगंज निवासी हरिलाल उर्फ हीरालाल नाम बताया। पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो दोनों अलग-अलग जवाब देते रहे। संदेह होने पर ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें गोभी भरी थी। इस पर गोभी हटाकर चेक किया गया तो नीचे बोरियों में भरा गांजा मिला। ट्रक से 52 बोरीयों में 13 क्विंटल गांजा तस्करी कर ले जाया जा रहा था। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में बताया कि ओडिशा से लेकर आ रहे थे और उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे। पुलिस ने ट्रक सहित गांजा, मोबाइल और 7680 रुपए जब्त किए हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *