पुलस्त शर्मा/मैनपुर: तहसील मुख्यालय मैनपुर के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र ग्राम कोयबा मे आज बुधवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हरीश मांझी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता दिनेश नागेश, मयाराम कपिल सहित गांव के सदस्यों द्वारा पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जगह जगह छायादार, फलदार वृक्षो का रोपण कर जनसंघ के संस्थापक डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद किया गया।
फोटो – भाजपा द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि पर पौधा रोपण।
कोयबा में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा द्वारा वृक्षारोपण

