प्रांतीय वॉच

योग निरोगी काया का सबसे बड़ा माध्यम,नित्य अपने जीवन में अपनाये: अमित साहू

Share this
  • खरसिया श्रीराम जानकी मंदिर में मनाया गया योग दिवस

विकास अग्रवाल/खरसिया : आज 21 जून को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर पूरे देश भर में योग दिवस मनाया गया है। इसी कड़ी में खरसिया के श्रीराम जानकी मंदिर में भी पंडित श्री त्रिवेदी दास महाराज जी के सानिध्य में योग गुरु श्री गोपाल अग्रवाल जी के द्वारा योग करवाया गया। जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश भाजपा के सदस्य गिरधर गुप्ता,जिला मंत्री महेश साहू, नगर मण्डल अध्यक्ष सतीश अग्रवाल,पूर्व पार्षद बंटी सोनी, रतन अग्रवाल,संजय शर्मा ,गोपाल शर्मा,सामाजिक कार्यकर्ता व पत्रकार अमित साहू ,ओमकार अग्रवाल जी ,बलजीत जी,विजय शर्मा ,सौरभ अग्रवाल,नीलेश ठाकुर,आकाश अग्रवाल ,शाहिल शर्मा ,राहुल अग्रवाल ,कृष्णा शर्मा अन्य योग कार्यकर्ता सम्मलित हुए। सामाजिक कार्यकर्ता अमित साहू ने कहा कि योग निरोगी काया का सबसे बड़ा माध्यम है और हमे नित्य अपने जीवन में अपना चाहिये व नागरिकों से अपील की जो भी नागरिक योगाभ्यास में रुचि रखते है, आप सभी प्रतिदिन सुबह 6 से 7 श्रीराम जानकी मंदिर खरसिया में योगाभ्यास के लिए सादर आमंत्रित है ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *