प्रांतीय वॉच

कोविड19 के साथ-साथ मौसमी बीमारियों से बचाव के उपायों की कलेक्टर ने की समीक्षा

Share this
  • पेयजल स्त्रोतों को स्वच्छ बनाये रखने के उपायों पर दिया जोर
  • कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक
नरसिंग मंडावी/नारायणपुर : कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में जिला स्तरीय कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने जिले में कोविड-19 की की स्थिति की समीक्षा के साथ-साथ जिले में मौसमी बीमारियों एवं जलजनित बीमारियों से निपटने के लिए की गई तैयारियो की समीक्षा की और स्वास्थ्य विभाग के अमले सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिये। बैठक में उन्होंने कहा कि बरसात के समय में दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रो में जलजनित बिमारियों के संक्रमण का खतरा बड़ जाता है। इससे बचाव के लिए तत्काल प्रभावी उपाय किये जाए। उन्होने कहा कि जलजनित बीमारियों के फैलने से रोकन के लिए क्लोरिनीकरण कर लिए जाए साथ ही गांवो मे जहां जलस्त्रोत है वहां स्वछत्ता बनाये रखने के उपाय करें। उन्होने कहा हैंडपंप के आस-पास साफ सफाई एवं पानी के निकास की व्यवस्था बनाये रखे, क्लोरिन डालने की व्यवस्था करे, नगरपालिका क्षेत्रों मे पानी टंकी की साफ-सफाई के साथ-साथ क्लोरिन डलवायें। इसके अलावा जिन जलस्त्रोतो से डाईरेक्ट पेयजल की सप्लाई होती है वहां प्रारंभिक एवं अंतिम स्थान के पानी की जांच की जानी चाहिए ताकि उसकी स्वस्छता की जानकारी होती रहे। बैठक में एसडीएम श्री दिनेश कुमार नाग, डिप्टी कलेक्टर श्री गौरीशंकर नाग, वैभव क्षेत्रज्ञ, सुश्री निधि साहू, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा0 बी.आर पुजारी, सिविल सर्जन डॉ एमके सूर्यवंशी, नगरपालिका अधिकारी मोबिल खान सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जहां ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल के स्त्रोत के रूप मे कुएं उपलब्ध है वहां स्वास्थ्य विभाग ब्लिचिंग पावडर डलवायें और लोगों को साफ पानी पीने के लिए प्रेरित करें। स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमलों के पास मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए पर्याप्त मात्रा में दवाईयों की व्यवस्था करें। इसके अलावा ऐसे ग्रामीण क्षेत्रों का चिन्हांकन कर ले, जहां विगत वर्षो में उल्टी-दस्त की लगातार शिकायत मिली हो वहां के लिए पहले से ही तैयारी रखे, टीमो का गठन कर ले। उन्होने मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पुख्ता इंतजाम करने के लिए कहा है। बैठक मे कोरोना की रोकथाम के लिए निरंतर टेस्टींग करते रहे। कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने कहा कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराना सुनिश्चित करें। बैठक में उन्होंने जिले में कंटेनमेंट जोन होम-आईसोलेसन वाले मरीजों की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि दुकानदारों उनके यहां काम करने वाले कामगारों उनके परिवारर के सदस्यों जो 45 वर्ष से अधिक है उनकी जानकारी लेकर उनका वैक्सीनेशन कराये। इसके साथ ही बिना मास्क एवं शासन द्वारा जारी गाईड लाईन का पालन नहीं करने वाले लोगों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही भी करना सुनिश्चित करें। बैठक में सीएमएचओ डॉ बी.आर. पुजारी ने बताया कि जिले में कोविड-19 के कुल प्रकरणों, होम आईसालेशन में रहने वालों, कोविड केयर सेंटर की व्यवस्थाओं, वैक्सीनेशन, दवाईयों की उपलब्धता, आक्सीजन सिलेण्डर आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। टास्क फोर्स की बैठक मे कलेक्टर ने कहा कि बाहर से आने-जाने वालों की  जांच करते रहे।
कलेक्टर ने भारी वर्षा की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए आपदा प्रबंधन की तैयारी रखने के दिए निर्देश
 
कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने अनुविभागीय दण्डाधिकारी, नगर पालिका अधिकारी तथा तहसीलदार को आगामी भारी वर्षा की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए आपदा प्रबंधन की तैयारी रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने संबंधित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को अलर्ट रहने कहा है। दुर्घटना से बचने के लिए स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर पुलों एवं रपटों के ऊपर पानी बहने की स्थिति में आवागमन रोकने, गौठानों में गोबर एवं वर्मी को सुरक्षित रखने तथा धान खरीदी केंद्रों में धान को कैप कव्हर से ढकने और समुचित ड्रेनेज के जरिये सुरक्षित रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने बरसात के दौरान जल जनित रोगों से बचाव के लिए जागरूक रहने एवं खासकर पानी के स्रोतों जैसे हैंड पंप के पास पानी जमा नही होने  पाये। साथ ही उन्होने अन्य सावधानी रखने के निर्देश दिए। उन्होने लोगो से अपील की है कि वे बारिश के दिनों में सावधानी रखें।
दफ्तरों मे शासकीय सेवकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के निर्देश
 
कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने जिले के सर्व विभाग प्रमुखों को निर्देशित किये हैं कि कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को ध्यान मे रखते हुए आम जनता के कार्यों के शीघ्र निराकरण हेतु सभी शासकीय कार्यालयों मे आज से सभी श्रेणी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की शत्प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें साथ ही कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम हेतु मास्क, दो गज की दूरी, सेनेटाईजर का समय समय पर उपयोग का कड़ाई से पालन कराना सुनिश्चित करें। इस संबंध मे सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय (महानदी भवन) नवा रायपुर से एक परिपत्र भी जारी कर दिया गया है।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *