प्रांतीय वॉच

परसूली वन परिक्षेत्र में मिला तेंदुए का शव

Share this
किरीट ठक्कर/गरियाबंद ।  वन मण्डल अंतर्गत परसूली वन परिक्षेत्र में आज रविवार सुबह एक  तेंदुएं को मृत अवस्था मे देखा गया। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची ,  प्राप्त जानकारी के अनुसार गरियाबंद जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर परसूली वन परिक्षेत्र के सोहागपुर बिट कक्ष क्रमांक 362 में एक तेंदुआ जिसकी उम्र लगभग आठ वर्ष रही होगी , मृत अवस्था में ग्राम नवापारा के किसान द्वारा खेत से लौटते वक्त देखा गया।
पशु चिकित्सक  द्वारा तेंदुए का पोस्टमार्टम किया गया । मौके पर मौजूद वन विभाग के एसडीओ मनोज चन्द्राकर ने बताया कि तेंदुएं की मौत दो से तीन दिनों पूर्व होने की संभावना है , मृत तेंदुए के मस्तक में चोट का निशान है जिसे देखकर लगता है की मृत तेंदुएं की किसी अन्य जानवर के साथ लड़ाई हुयी हो , वैसे बरसात का मौसम भी है , जंगल में बिजली गिरने से भी चोट लग सकती है । तेंदुएं की मृत्यु का कारण  पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *