प्रांतीय वॉच

कांकेर में महाराणा प्रताप जयंती उत्साह पूर्वक मनाई गई

Share this
  • संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी , पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष सरोज जितेंद्र सिंह ठाकुर कार्यक्रम में रहे उपस्थित

अक्कू रिजवी/कांकेर : जिला मुख्यालय कांकेर शहर में आज स्थानीय राजपूत समाज द्वारा इतिहास प्रसिद्ध महाराणा प्रताप की जयंती सुबह सवेरे मनाई गई । जिस में कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए कार्यक्रम संपन्न किए गए तथा महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें स्मरण किया गया। उल्लेखनीय है कि मध्यकालीन इतिहास में जब राजस्थान के सारे ही राजा मुगल सम्राट अकबर की अधीनता स्वीकार कर चुके थे, तब भी महाराणा प्रताप ने मुगल सम्राट के अंतर्गत सामंत बनने के बजाय जंगल में रहना और घास की रोटी खाना भी स्वीकार कर लिया था। उनके इस त्याग को मुगलों के इतिहासकार अबुल फज़ल ने भी स्वीकार किया है और अपनी लेखनी के द्वारा महाराणा के इस त्याग की प्रशंसा की है। आज के इस कार्यक्रम में स्थानीय राजपूत समाज के महावीर सिंह राठौर राजीव लोचन जी जितेंद्र सिंह ठाकुर दामोदर सिंह ठाकुर सुरेंद्र सिंह ठाकुर मान सिंह ठाकुर अनिल सिंह ठाकुर अजय सिंह ठाकुर अमित राठौर धर्मेंद्र ठाकुर शैलेंद्र शौरी पार्षद, हरीश ठाकुर शालिनी राजपूत बसंत ठाकुर जगमोहन सिंह ठाकुर टिंकू सिंह, संदीप सिंह ठाकुर विजेंद्र सिंह चौहान राजकुमार राठौर शेखर ठाकुर तनुज ठाकुर पुष्पेंद्र ठाकुर धनेन्द्र ठाकुर सरकार सिंह ठाकुर अर्जुन सिंह ठाकुर मोनू ठाकुर तथा सोमेश सोनी एल्डरमैन ने अपनी उत्साह पूर्ण उपस्थिति दी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *