देश दुनिया वॉच

रेप केस में सजा काट रहा राम रहीम कोरोना पॉजिटिव, गुरुग्राम मेदांता में चल रहा इलाज

Share this

गुरुग्राम : रोहतक की सुनारिया जेल में रेप और हत्‍या के दोष में जेल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम कोरोना पॉजिटिव पाए गए. फिलहाल मेदांता के कोरोना वार्ड में रखा गया है. रविवार दोपहर 12 बजे मिनट सुनारिया जेल से उसे मेदांता लाया गया था. गुरमीत राम रहीम सुनारिया जेल में सजा काट रहा है. राम रहीम ने पिछले दिनों तबियत खराब का हवाला दिया था. इसके बाद उसे पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया था. पीजीआई के डॉक्टर्स के परामर्श के बाद ही राम रहीम को आज ही मेदांता में लाया गया जहां पर जांच के बाद कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई है.

दरअसल, 3 जून को खबर सामने आई थी कि रोहतक जिले की सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम सिंह की तबीयत बिगड़ गई है. इसके बाद उसे पीजीआई रोहतक (PGI Rohtak) में भर्ती कराया गया. राम रहीम को पेट मे दर्द की शिकायत थी. गुरुवार सुबह करीब 7 बजे राम रहीम को कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से पीजीआई लाया गया. फिर उसे गुरुग्राम के मेंदाता हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया.

इससे पहले 12 मई को भी ब्लड प्रेशर की समस्या के कारण राम रहीम को रोहतक पीजीआई लाया गया था लेकिन उन्होंने कोविड जांच कराने से मना कर दिया था. पीजीआई में राम रहीम का सीटी स्कैन किया गया. पेट और दिल की जांच की गई थी. 25 अगस्त 2017 से राम रहीम जेल में है. पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने राम रहीम को साध्वियों से रेप के मामले में दोषी करार दिया था. 16 साल पुराने इस मामले में कोर्ट ने गुरमीत राम रहीम के साथ ही तीन अन्य दोषियों कुलदीप सिंह, निर्मल सिंह और कृष्ण लाल को भी उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *