विकास अग्रवाल/खरसिया। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण बढ़ती महंगाई के विरोध में शहर कांग्रेस और ब्लाक कांग्रेस कमिटी द्वारा कोविड-19 के नियमो का पालन करते हुए अपने अपने घरों के सामने धरना प्रदर्शन किया। खरसिया कांग्रेस ने देश में बढ़ती महंगाई पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश भर में महंगाई की आग गरीब जनता को जला रही है। महंगाई के कारण लोगों की जिंदगी बर्बाद हो रही और भाजपा सरकार तमाशबीन बनी हुई है। पेट्रोल डीजल खाद्य तेल की कीमतें इस साल नए-नए रिकार्ड बना रही। एक तरफ कोरोना का संकट तो दूसरी तरफ बढ़ती महंगाई दोनों की वजह से आम आदमी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खाद्य तेल अनाज के दाम आम लोगों की पहुंच से दूर हो रहे हैं इस वक्त तेल और अनाज की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। दिहाड़ी मजदूर और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग ही नहीं, बल्कि एक मध्यमवर्गीय परिवार के लिए भी पिछले कुछ सप्ताह के दौरान कीमतों में आए उछाल की वजह से अपने रसोई के बजट का प्रबंधन करना मुश्किल हो रहा है। ऐसे समय जब आम लोग कोविड-19 की वजह से पहले ही काफी संकट में हैं, पेटोल डीजल खाद्य तेल की कीमतों में आए उछाल से उनकी परेशानी और बढ़ गई है। आज हुए धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य भूमिका इन नेताओं की रही। खरसिया शहर कांग्रेस अध्यक्ष रणधीर शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष राधा शर्मा, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष सुनील शर्मा तथा पार्षद श्रीमती रिया रीतेश श्रीवास्तव, राजेश सहिस उपाध्यक्ष, श्रीमती हेमा मनोज अग्रवाल, श्रीमती अमिता विनोद (लाला) राठौर, श्रीमती अनुसुइया सन्यासी मेहर, श्रीमती सरिता रमेश अग्रवाल, श्रीमती जयंती राम शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी राजेश दवाई, श्रीमती देवकी बाई राठौर (अध्यक्ष शहर महिला कांग्रेस) प्रिंस सलूजा, गोवर्धन सिंह ठाकुर, छेदी शर्मा, हरिओम शर्मा, नीरज पटेल। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र में अभय मोहंती, नेत्रा नंद पटेल, सुखदेव डनसेना, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज गवेल सहित क्षेत्र के सभी कांग्रेस कार्यकर्ता ने अपने अपने घरों के सामने महंगाई का जमकर विरोध कर धरना प्रदर्शन किया।
बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने किया वार, कहा- बेफिक्र है केंद्र की सरकार

