प्रांतीय वॉच

पुराने बस स्टैंड में भाजपा का धरना प्रदर्शन

Share this
अक्कू रिजवी/कांकेर : विगत दिनों कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में तहसील ब्लॉक स्तर पर डॉ, रमन सिंह तथा भाजपा के अन्य बड़े-बड़े नेताओं के विरुद्ध रिपोर्ट लिखाई गई है, जिसके कारण प्रदेश भाजपा में सरकार के विरुद्ध संतोष है और रिपोर्ट की प्रतिक्रिया में भाजपा द्वारा तय किए गए कार्यक्रम के अनुसार आज विभिन्न स्थानों में भाजपा के सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा धरना प्रदर्शन किए जाएंगे और आवश्यक होगा तो गिरफ्तारी भी दी जाएगी। इस सिलसिले में कांकेर जिला मुख्यालय में भी भाजपा सदस्यों ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। जिसमें सांसद मोहन मंडावी सहित भाजपा के अनेक जाने-माने नेताओं ने भाग लिया। पत्रकारों के समक्ष वक्तव्य देते हुए सांसद मोहन मंडावी ने कहा प्रदेश में कांग्रेस पार्टी जो कुछ कर रही है, उसके विरोध स्वरूप हमारा यह कार्यक्रम जारी रहेगा। हम लोग डॉ, रमन सिंह के खिलाफ कोई अन्याय नहीं होने देंगे और प्रदेश से कांग्रेस की सत्ता की समाप्ति तक बराबर आंदोलन करते रहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एक नारा भी दिया “अभी तो यह अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है।”
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *