प्रांतीय वॉच

चौकी परिसर में पुलिस कर्मियों की वाहनों को अज्ञात लोगो ने लगाई आग, एसपी फॉरेंसिक टीम सहित डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची मौके पर

Share this

जानिसार अख्तर/लखनपुर : लखनपुर थाना क्षेत्र के कुन्नी पुलिस चौकी पोर्च में खड़े पुलिसकर्मियों के चार पहिया व दुपहिया वाहनों को 20 व 21 मई की दरमियानी रात अज्ञात लोगों ने आग हवाले कर दिया गया दो पहिया वाहन जलकर खाक हो गई तो वही चार पहिया वाहन आग लगने से सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक वाहनों के टायर फटने की आवाज सुनते ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी बाहर निकल कर देखे प्रधान आरक्षक मनीष तिवारी के चार पहिया वैगनआर कार वाहन क्रमांक CG 15 DJ 9958 व आरक्षक मनीष सिंह दो दोपहिया हीरो पैसन प्रो क्रमाक CG 15 CK9131 को आग से जलते देखा। लाइट गोल होने के कारण पानी नहीं आओगे ना तथा जब तक आग काबू पाया जाता तब तक दो पहिया वाहन जलकर खाक हो चुका था तो वहीं चार पहिया वाहन के सामने का हिस्सा जल चुका था। आग बुझने के बाद पुलिसकर्मियों ने देखा कि चार पहिया वाहन दोपहिया वाहन के नीचे सुतली बोरा में तेल सीधा कर रखा गया था तथा एक चप्पल परिसर के नाली में तो दूसरा चप्पल सड़क पर फेंका हुआ मिला। कुन्नी चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक मनीष तिवारी ने गांव के ही कुछ लोगों शंका जाहिर किया है । फिलहाल कुन्नी पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है सूचना मिलते ही 21 मई को सरगुजा पुलिस अधीक्षक तिलकराम कोसीमा एसडीओपी चंचल तिवारी फॉरेंसिक टीम सहित डॉग स्क्वायड की टीम कुन्नी पुलिस चौकी पहुंची और मामले की जांच में जुटी है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *