प्रांतीय वॉच

कांकेर तहसीलदार तथा सी एम ओ के नेतृत्व में किराना दुकानों की ताबड़तोड़ चेकिंग वह चालान काटा गया

Share this

अक्कू रिजवी/कांकेर:  कांकेर शहर में प्रशासन द्वारा तहसीलदार तथा सीएमओ नगर पालिका के नेतृत्व में किराना दुकान तथा कुछ अन्य दुकानों की चेकिंग शिकायतों के आधार पर की गई , जिसमें अनियमितता पाए जाने पर तत्काल कार्यवाही भी की गई। सवेरे ही यह टीम अपने अभियान पर निकल पड़ी और सबसे पहले ऑटो क्रमांक सीजी 19 बीजे 6716 को बिना अनुमति किराना सामान का परिवहन करते हुए पकड़ा। सामान तथा ऑटो नगर पालिका द्वारा जब्त किए गए। यह किसी व्यापारी नेता का किराना सामान था । पुराने बस स्टैंड के पास सद्गुरु किराना तथा संतोष हार्डवेयर अपने-अपने शटर आधे उठाकर दुकानदारी कर रहे थे। यह दोनों दुकानें सील कर दी गई । वहीं एक फल वाला गलत तरीके से बिक्री करता हुआ देखा गया। उसे सही तरीका बता कर समझाइश देकर छोड़ दिया गया। पावर हाउस रोड में वलेचा हार्डवेयर की दुकान का एक शटर आधा खुला देख कर तहसीलदार महोदय ने दुकानदार पर ₹1000/ का जुर्माना लगाया। वहीं पास में सेन चौक पर स्थित एक बड़ी किराना दुकान मुरलीधर ठाकुर दास के यहां भी अनियमितता पाई गई , जिस पर ₹5000/ का जुर्माना लगाया गया। दुकानदार ने कहा कि मैं 5000/ नहीं दे सकता। तहसीलदार साहब ने दुकान सील करने का आदेश दे दिया । इसके बाद लोगों के बीच बचाव से मामला कुछ सुलझा और दुकानदार ₹3000/ जुर्माना जमा करने को तैयार हो गया । अभी अनियमित रूप से चल रही दुकानें जो लॉकडाउन का उल्लंघन कर रही हैं , उन पर छापामारी जारी है। इधर पुलिस थाना कांकेर के सामने टेबल लगा कर प्रतिदिन की तरह स्वास्थ्य विभाग का अमला एवं यातायात पुलिस अपने कर्तव्य पालन में लगे रहे। स्वास्थ्य अमले ने अनेक लोगों की कोरोनावायरस की जांच की। वहीं यातायात पुलिस ने आज विशेष़कर नाबालिग मोटरसाइकिल चालकों पर कड़ी कार्यवाही का मन बनाया हुआ था अनेक नाबालिग लड़के आज यातायात पुलिस की चपेट में आए हैं और उन्हें उनकी उम्र के अनुसार किसी को फाइन और किसी को समझाइश देकर विदा किया गया। यह कार्यक्रम शाम तक चलता रहेगा । आशा है कि अब कांकेर में नाबालिग लड़कों का अनावश्यक मोटरसाइकिल भगाना और पब्लिक को स्टंट दिखाना कुछ दिनों के लिए तो बंद हो ही जाएगा । इस कार्य में जिला यातायात प्रभारी रोशन कौशिक तथा निरीक्षक केजू राम रावत निरंतर सक्रिय हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *