क्राइम वॉच

घरेलू विवाद पर पति ने पत्नी की चाकू मारकर की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Share this
जानिसार अख्तर/लखनपुर : लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 20 मई की रात 9:00 बजे ग्राम जमगला में घरेलू विवाद पर  पति ने अपनी ही पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम जंमगला निवासी राजकुमार पावले पिता स्वर्गीय रामचरण पावले अपनी पत्नी शांति पावले के साथ घर में बैठकर शराब पी रहे था। शराब पीने के बाद पति पत्नी में झगड़ा विवाद होने पर पति राज कुमार पावले ने पत्नी शांति पावले की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना फुआ सास सविता मराठी में फोन के माध्यम से राजकुमार उर्फ बबलू को दी। मृतिका के दमाद राजकुमार उर्फ बबलू पिता पूरन सिंह उम्र 35 वर्ष  अजीरमा थाना गांधीनगर निवासी 21 मई को घटना की सूचना लखनपुर पुलिस को दी लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंच शव का पंचनामा कार्रवाई कर पीएम करा परिजनों को सुपुर्द करते हुए।धारा 302 भा. द. सा के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए आरोपी पति राजकुमार पावले को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। इस पूरी कार्यवाही में उप निरीक्षक सुरेश चंद्र आरक्षक दिलसुख  लकड़ा अजय शर्मा, समर बहादुर सिंह, विजय सिंह, विवेक कुमार, नरसिंह नेताम, शैतान आरक्षण सक्रिय रहे।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *