प्रांतीय वॉच

केशकाल में कांग्रेसियों ने मनाई स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि, आमजन को बांटे मास्क व साबुन

Share this

केशकाल : देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि (21 मई) पर पूरा देश याद कर रहा है। इस अवसर पर केशकाल में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश नेताम व एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष पिताम्बर नाग के नेतृत्व में नवीन बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय में भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी के 30वीं पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उनका स्मरण किया गया। इस दौरान आतंकवाद विरोध दिवस 21 मई को पोस्टर के माध्यम से शपथ लिया गया कि हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखते है तथा निष्ठापूर्ण शपथ लेते है कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का विरोध करते है। हम मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति सामाजिक सभद्राव तथा सूज बूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुँचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ लिया गया। इसके पश्चात बस स्टैंड में आम जन को मास्क एवं साबुन का वितरण भी किया गया किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से जनपद पंचायत अध्यक्ष महेन्द्र नेताम, उपाध्यक्ष गिरधारी सिन्हा, धर्मेन्द्र ठाकुर जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कोण्डागाँव जितेन्द्र रजक जिला महामंत्री, अनिल उसेंडी पार्षद, रतिराम मरकाम जनपद सदस्य, खिलेश्वर सोरी, दयानंद कुंजाम, राकेश कुंजाम आदि उपस्थित रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *