प्रांतीय वॉच

स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर मंत्री कवासी लखमा ने सुकमा जिला अस्पताल को दी एम्बुलेंस की सौगात

Share this

बालकृष्ण मिश्रा/सुकमा: आज जिला अस्पताल के परिसर में स्वर्गीय कवासी हड़मा की स्मृति में राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर मंत्री कवासी लखमा जी द्वारा एक नई एम्बुलेंस प्रदत्त की गई है। जिसे सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष कवासी हरीश जी ने एम्बुलेंस की पूजा अर्चना कर सुकमा कलेक्टर विनीत नंदनवार व जिला सीएचएमओ बंसोड़ को सौंपकर एम्बुलेंस को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला पंचायत अध्यक्ष कवासी हरीश ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व मंत्री कवासी लखमा ने हमेशा से स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने का प्रयास किया है। जिसके कारण आज स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर स्वर्गीय कवासी हड़मा की स्मृति में यह एम्बुलेंस की सौगात दी है। जिसका लाभ आने वाले दिनों में सुकमा जिले के लोगों को मिलेगा। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती महेश्वरी बघेल, भूतपूर्व जिलाध्यक्ष करण सिंह देव,सुकमा नगरपालिका अध्यक्ष जगन्नाथ राजू साहू, नगर कांग्रेस अध्यक्ष शेख सज्जार,आदिवासी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष वेको हूँगा, ब्लाक अध्यक्ष सुनील यादव, जिला महामंत्री राजेश नारा, मोहन सिंह ठाकुर, नगरपालिका उपाध्यक्ष आयशा हुसैन, एल्डरमैन मो. हुसैन,पार्षद रामसुख यादव, जेल संदेशक मनोज चौरसिया, मुकेश कश्यप, दिनेश दास,तरुण जायसवाल, सतेंद्र गुप्ता,रिंकू दास, आदि कार्यकर्ता रहे मौजूद।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *