प्रांतीय वॉच

सुकमा कांग्रेसीयों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की पुण्यतिथि

Share this

बालकृष्ण मिश्रा/सुकमा: आज विधायक आवास में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि मनाई गई इस अवसर पर सर्वप्रथम स्वर्गीय राजीव गांधी के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया।
इस अवसर पर कवासी हरीश ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कुछ लोग ज़मीन पर राज करते हैं और कु्छ लोग दिलों पर। स्वर्गीय राजीव गांधी एक ऐसी शख़्सियत थे, जिन्होंने ज़मीन पर ही नहीं, बल्कि दिलों पर भी हुकूमत की। वे भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन हमारे दिलों में आज भी ज़िंदा हैं। राजीव गांधी ने उन्नीसवीं सदी में इक्कीसवीं सदी के भारत का सपना देखा था। राजीव गांधी सही मायनों में आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा थे,देश को इक्कीसवीं सदी में भारत को आधुनिकतम देशों की श्रेणी में लाने की उनकी दूरदर्शी सोच ने देश को नई दिशा दी।
स्वर्गीय राजीव गांधी जी के किस मी पुण्यतिथि के अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल सरकार में फसल उत्पादन को प्रोत्साहित करने और कृषि सहायता हेतु राजीव गांधी किसान न्याय योजना का 21 मई 2020 को शुभारंभ किया गया है जिसके तहत खरीफ फसल 2020 में पंजीकृत एवं उपार्जित रकबे के आधार पर धान/मक्का एवं गन्ना (रबी) फसल हेतु 10 हजार प्रति एकड़ की दर से डीबीटी के माध्यम से किसानों को सहायता अनुदान राशि की प्रथम किश्त उनके खातों में हस्तांतरित की जायेगी।
सुकमा जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती महेश्वरी बघेल ने राजीव गांधी को स्मरण करते हुए कहा कि आज़ाद भारत स्व. राजीव के महत्वपूर्ण योगदान के लिए हमेशा उनका अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा आदिवासियों किसानों और समाज के कमजोर तबके के लोगों का जीवन स्तर को सुधारने के लिए काम किया है।
सुकमा नगरपालिका अध्यक्ष जगन्नाथ राजू साहू ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी स्वभाव से गंभीर लेकिन आधुनिक सोच और निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता वाले राजीव गांधी देश को दुनिया की उच्च तकनीकों से पूर्ण करना चाहते थे। वे बार-बार कहते थे कि भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने के साथ ही उनका अन्य बड़ा मक़सद इक्कीसवीं सदी के भारत का निर्माण है। अपने इसी सपने को साकार करने के लिए उन्होंने देश में कई क्षेत्रों में नई पहल की, जिनमें संचार क्रांति और कम्प्यूटर क्रांति, शिक्षा का प्रसार, 18 साल के युवाओं को मताधिकार, पंचायती राज आदि शामिल हैं।
उसके पश्चात जिला मुख्यालय में कार्यरत कोरोनावरियर्स वह स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं हॉस्पिटल में मरीजों को व चौराहों में लगे पुलिसकर्मियों शिक्षकों व सुकमा नगर के विभिन्न वार्डों एवं गांवों में ग्रामीणों को कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रतिनिधि गण मास्क वह सैनिटाइजर का वितरण किया गया। एवं सभी को कोरोना टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष करन सिंह देव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील यादव, नगर कांग्रेस के अध्यक्ष शेख सज्जार, जिला महामंत्री राजेश नारा, गुलाम मुर्तजा, मोहन सिंह ठाकुर, नगरपालिका उपाध्यक्ष आयशा हुसैन, जेल संदेशक मनोज चौरसिया, एल्डरमैन मो. हुसैन, दिनेश दास, रिंकु दास, तरुण जायसवाल, सेवादल जिलाध्यक्ष मुकेश कश्यप, जनपद सदस्य विनोद पेद्दी,समीर खान, लोकेश नाग आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *