प्रांतीय वॉच

रजक समाज लवन परिक्षेत्र के पदाधिकारियों ने समाज के लोगों से की टीका लगवाने की अपील

Share this
कमलेश रजक/मुंडा : कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से चिंतित होकर झेरिया रजक समाज लवन परिक्षेत्र के पदाधिकारियों ने पात्रता अनुसार समाज के सभी परिवारों के साथ साथ सर्व समाज के लोगों को भी टीकाकरण कराने और अपने जीवन चर्या में मास्क लगाने और दो गज दूरी का पालन करने का आग्रह किया गया है।
झेरिया रजक समाज लवन परिक्षेत्र के अध्यक्ष श्रीराम रजक ने कहा कि वर्तमान में पूरा विश्व इस कोरोनावायरस की महामारी से जूझ रहा है। वैज्ञानिको द्वारा कड़ी मेहनत कर इस टीका को बनाया है ताकि लोगों को इस बीमारी से राहत मिल सके लेकिन अफवाह के चलते आज इस टीकाकरण को लेकर डरा हुआ है  टीकाकरण कारगर है सुरक्षित हैं बिना लेटलतीफी किए कोरोना का टीका लगवाएं अपने परिवार व समाज को सुरक्षित रखें। महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती निर्मला रजक ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए टीकाकरण एवं शासन की गाइडलाइन का पालन करना ही  एकमात्र रामबाण है। टीकाकरण को लेकर लोगों को जागरूक करने शासन और प्रशासन का पूरा अमला लगा हुआ है लेकिन कुछ अफवाहो के चलते टीकाकरण कराने लोग नहीं जा रहे हैं यह बड़े ही दुख की बात है। मैं और मेरे पति ने भी टीका लगवाये है हम दोनों ठीक हैं स्वस्थ हैं ।उन्होंने कहा कि किसी के बहकावे व अफवाहों में ना आकर अति शीघ्र टीका लगवाएं और अपने व अपने परिवार के साथ साथ देश व राज्य को भी सुरक्षित रखें।
संभागीय उपाध्यक्ष व लवन राज के संगठन मंत्री धनेश्वर निर्मलकर ने कहा कि कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए टीकाकरण सबसे कारगर उपाय है। कोरोना वैक्सीन को लेकर कुछ लोग भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं इन अफवाहों की ओर बिल्कुल भी ध्यान देने की जरूरत नहीं है। मैंने भी टीका लगवाया है टीके के कारण उन्हें किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं हुई और अभी पूरी तरह स्वस्थ अनुभव कर रहा हूँ । समाज के लोगों से अपील करता हूं कि कोरोना का टीका आपको आपके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करता है इसलिए बेझिझक टीका लगवाएं।
लवन परिक्षेत्र के सह संरक्षक व मीडिया प्रभारी कमलेश रजक ने कहा कि जिस तरह से कोरोना का लहर चारों तरफ फैल रहा है इसमें टीका लेना काफी आवश्यक है। इससे वे खुद को और समाज को इस वायरस से बचा सकते हैं। जो लोग किसी के बहकावे व अफवाहों में आकर टीका नहीं ले रहे हैं वह न केवल खुद को बल्कि दूसरों को भी खतरे में डाल रही हैं। समाज के लोगों से अपील करता हूं कि इस तरह के बहकावे व अफवाहों में ना आवे । टीकाकरण सेंटर में जाकर शीघ्र ही टीकाकरण लगवाएं।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *