BREAKING CG NEWS

स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक, जिला प्रभारी प्रतिमा चंद्राकर की अध्यक्षता में जुटे कार्यकर्ता

Share this

रायपुर। स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान को लेकर जिला कांग्रेस रायपुर की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। जिला कांग्रेस रायपुर की प्रभारी प्रतिमा चंद्राकर की अध्यक्षता में शहर, ब्लॉक, वार्ड और मंडल अध्यक्षों की बैठक में संगठन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक में स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान को लेकर आगामी रणनीति और संगठन की भूमिका पर चर्चा की जा रही है। शहर से लेकर वार्ड और मंडल स्तर तक अभियान को प्रभावी बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों तक अभियान का संदेश पहुंचाने को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दिए जाने की संभावना है।

बैठक में कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद हैं। अभियान के तहत स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों की समस्याओं और पार्टी के रुख को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *