रायपुर : पर्याप्त यात्री संख्या उपलब्ध नहीं होने के कारण अबिकापुर एवं जबलपुर तथा नागपुर एवं रायपुर रेल मंडल मध्य चलने वाली मेमू स्पेशल ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य में की जा रही लॉकडाउन के मद्देनजर डोंगरगढ़ एवं रायपुर के मध्य चलने वाली मेमू स्पेशल का परिचालन 13 से 31 मई 2021 तक रद्द रहेगा।
रद्द होने वाली ट्रेनों की जानकारी
01265 जबलपुर-अम्बिकापुर, स्पेशल एक्सप्रेस दिनांक 13 मई 2021 से आगामी आदेश तक रद्द रहेगी।
01266 अम्बिकापुर-जबलपुर, स्पेशल एक्सप्रेस दिनांक 14 मई 2021 से आगामी आदेश तक रद्द रहेगी।
मेमू स्पेशल ट्रेने जो है रद्द
08709 रायपुर-डोंगरगढ़, मेमू स्पेशल दिनांक 13 से 30 मई 2021 तक रद्द रहेगी।
08710 डोंगरगढ़-रायपुर, मेमू स्पेशल दिनांक 14 से 31 मई 2021 तक रद्द ।
08746 रायपुर-गेवरा रोड, मेमू स्पेशल दिनांक 13 से 30 मई 2021 तक रद्द ।
08745 गेवरा रोड-रायपुर, मेमू स्पेशल दिनांक 14 से 31 मई 2021 तक रद्द ।
08861गोंदिया-झारसुगुड़ा, मेमू स्पेशल दिनांक 13 से 30 मई 2021 तक रद्द ।
08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया, मेमू स्पेशल दिनांक 14 से 31 मई 2021 तक रद्द ।

