समैया पागे/बीजापुर : गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में मतगणना सम्पन्न होने बाद से ही हिंसा भड़क उठी है और इस हिंसा में बीजेपी के 10 से अधिक कार्यकर्ता मारे जाने का आरोप टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगा है इस निमित बुधवार को राष्ट्रव्यापी धरना प्रदर्शन किया गया। मुदलियार ने बताया कि जिस प्रकार का हिंसा पश्चिम बंगाल में भड़का है और आम कार्यकर्ताओं को मौत की घाट उतारा जा रहा है टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा जिससे लोकतंत्र शर्मशार हुआ है ऐसी हिंसा किसी भी शर्त पर स्वीकार्य नही है इसी विरोध में आज जिला मुख्यालय सहित सभी मंडलों में कार्यकर्ता धरने पर बैठे हैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा मंगलवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर रहे और पीड़ित परिवारों से मिले जिसके बाद हिंसा के विरोध में कोविड नियमों को ध्यान में रखते हुए धरना प्रदर्शन का आव्हान किया था जिसे सभी मण्डल और जिला मुख्यालय में भाजपाइयों ने धरना देकर हिंसा का विरोध किया।
पश्चिम बंगाल हिंसा में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय सहित समस्त मंडल स्तर पर दिया गया धरना

