प्रांतीय वॉच

कोरोना गाईड लाईन को ताक में रखकर समान बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ की गई चलानी कार्यवाही

Share this
  • पुलिस व राजस्व की टीम ने किया नगर गरियाबंद में चलानी कार्यवाही
किरीट ठक्कर/गरियाबंद। मामला सिटी कोतवाली गरियाबंद अंतर्गत नगर के छुरा रोड स्थित कुछ दुकानदारों के द्वारा प्रतिबंधित समय में दुकान का शटर खोल कर सामान बेचने का है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक वेदवति दरियो ने प्रशासन के आला अधिकारियों को अवगत कराया जिसके बाद चालानी कार्यवाही की गयी , निरीक्षक वेदवती दरियो के नेतृत्व में उप निरीक्षक चन्दन सिंह मरकाम द्वारा नायाब तहसीलदार गरियाबंद सिद्दीकी के साथ मौका पहुंचकर तस्दीक किया जो सूचना सही पाए जाने पर 7 अलग अलग दुकानों में चलानी कार्यवाही कर 3,600₹ का चालान काटा गया। पुलिस प्रशासन की ओर से आम नागरिकों से इस विषम परिस्थिति में कोरोना गाईड लाईन का पालन करते हुए मास्क पहनने,  सेनेटाइजर का उपयोग करने, सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने तथा प्रतिबंधित समय में दुकान नही खोलने व सामान की बिक्री नहीं करने की अपील की गई।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *