प्रांतीय वॉच

खरसिया नगर के समाजसेवी प्रहलाद गर्ग ने चपले कोविड सेंटर में 10 नग कूलर भेंट किया

Share this
  • क्षेत्रीय विधायक लोकप्रिय मंत्री उमेश पटेल की मंशानुरूप चपले में कोविड सेंटर चालू हुआ

विकास अग्रवाल/खरसिया : खरसिया क्षेत्र में कोविड सेंटर की स्थापना का सपना देख रहे लोगो को उस समय उम्मीद जगी जब स्थानीय विधायक व युवा मंत्री उमेश पटेल ने चपले स्वास्थ्य केंद्र को कोविड सेंटर बनाने हेतु निर्देशित किया औऱ हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा इस ओर ततपरता दिखाते हुए चपले स्वास्थ केंद्र में 25 बेड का कोविड सेंटर बना कर क्षेत्र की जनता को राहत प्रदान किया। अब जबकि कोविड सेंटर बन गया और उसमें सारी व्यवस्थायें पूरी कर ली गई तब खरसिया नगर के सामाजिक कार्यो में अग्रणी गर्ग परिवार ने भीषण गर्मी को देखते हुए कोविड सेंटर में शीतलता प्रदान करने कूलर की व्यवस्था करने का निर्णय लिया और स्व:बनवारीलाल एवँ शांति देवी गर्ग की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्र प्रहलाद गर्ग एवँ सुपौत्र प्रधुम्न गर्ग *नंदू* ने अपनी ओर से 10 नग कूलर चपले अस्पताल को कोविड सेंटर के लिए युवा कांग्रेसी प्रिंस सलूजा के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत खरसिया के उपाध्यक्ष कन्हैया पटेल के हाथों भेंट किया।10 नग कूलर प्राप्त होने पर अस्पताल स्टाफ सहित जनप्रतिनिधियों ने गर्ग परिवार का आभार जताया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *