प्रांतीय वॉच

दिल्ली में हाहाकार, श्मशान में कम पड़ी जगह, पार्क में होगा अंतिम संस्कार

Share this

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का आतंक जारी है. रोजाना संक्रमण के नए मामलों के साथ ही सैकड़ों लोग कोरोना की जद में आकर दम तोड़ रहे हैं. हालात ये हो चले हैं कि श्माशान घाटों पर लाश जलाने के लिए लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं. दिल्ली के सराय काले खां में आलम कुछ ऐसा है कि रूह छोड़ चुकी शरीरों के दाह संस्कार के लिए पार्क में अंतिम संस्कार की व्यवस्था बनाई जा रही है. ऐसा नहीं है कि दिल्ली के सराय काले खां में श्मशान घाट नहीं हैं. श्माशान घाट तो हैं लेकिन रोजाना मौतें इतनी ज्यादा हो रही हैं कि श्मशान घाट पर समय से सभी का अंतिम संस्कार हो सके, ऐसा संभव नहीं हो पा रहा है. सराय काले खां के हरे-भरे पार्क में जहां लोग टहलने और हवा खाने आते थे, अब यहां लोगों की चिताओं को अग्नि देने की व्यवस्था की जा रही है.

सराय काले खां में पार्क में लाश जलाने के लिए नए प्लेटफार्म तैयार किए जा रहे हैं. फिलहाल यहां 20 प्लेटफॉर्म तैयार किए जा रहे हैं. जबकि पार्क के दूसरे हिस्से में ही 50 प्लेटफॉर्म तैयार किया जा रहा है. प्लेटफॉर्म तैयार करने वाले ठेकेदार का कहना है कि लाशें इतनी आ रही हैं कि श्मशान घाट छोटा पड़ गया है. इसलिए यह बनाया जा रहा है. ठेकेदार का कहना है कि लाश जलाने के लिए जगह के साथ-साथ लकड़ियां भी कम पड़ गई हैं. लाश जलाने के लिए कुछ लकड़ियां एमसीडी की तरफ से आ रही हैं तो कुछ कोई और भेज देता है. हालात काफी खराब हैं.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *