प्रांतीय वॉच

कोरोना काल मे लोवोल्टेज और बिजली कटौती बनी क्षेत्रवासियों के लिए सबसे बड़ी समस्या

Share this
  • दोहरी मार झेल रहे है क्षेत्र के ग्रामीण और किसान एक तरफ कोरोना महामारी तो दूसरी तरफ बिजली की आंख मिचौली जारी, जनता परेसान
यामिनी चंद्राकर/छुरा : भीषण गर्मी में बिजली विभाग के द्वारा क्षेत्र में लोवोल्टेज व अघोषित बिजली कटौती बदस्तूर जारी है इस मामले में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का चुप्पी साधना लोगो के समझ से परे है गरियाबंद जिले में अभी बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते लाकडाउन लगाया गया है साथ ही इस वैश्विक महामारी से बचने के लिए जिला प्रशासन द्वारा घर से बाहर नही निकलने की अपील की गई है लेकिन लोग अब घर से निकलने के लिए मजबूर हो गए है लोगो को घर से निकलने के लिए बिजली विभाग मजबूर कर रहा है इस भीषण गर्मी में बिजली कटौती व लोवोल्टेज के कारण कूलर पंखे सब सो पीस बनकर रह गए है और लोवोल्टेज व बिजली कटौती के चलते लोग अब भीषण गर्मी से बचने घर से निकलने लगे है। क्षेत्र में बिजली विभाग की नौटंकी से सबसे ज्यादा परेशान क्षेत्र के किसान है जिनके अब सुख चुके है लोवोल्टेज व बिजली की आंख मिचौली के चलते खेतो को पर्याप्त पानी नही मिल पा रहा है क्षेत्र के कई किसान तो फसल की उम्मीद छोड़कर धान की फसलों को मवेशियों के हवाले करने पर मजबूर है क्षेत्र के किसान दोहरी मार क्षेल रहे है एक तरफ कोरोना संक्रमण के चलते लोग परेसान है तो वही बिजली विभाग अघोषित बिजली कटौती व लोवोल्टेज कर आग में घी डालने का काम कर रहा है। और सबसे बड़ी बात है कि क्षेत्र की सबसे बड़ी विधुत समस्या को लेकर क्षेत्र के सत्तानसिन विधायक, के साथ क्षेत्रीय सासंद द्वारा इस समस्या पर चुप्पी साधना समझ से परे है क्या जिन्हें जनता ने चुना है उनको जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नही है चुनाव के वक्त जनता को विकास और उनकी समस्या को खत्म करने का वादा करने वाले हमारे नेता कुर्सी पाते ही जनता की समस्या को लेकर कितने संवेदनशील है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आज महीनों से क्षेत्र की जनता व किसान इस भीषण गर्मी में हलाकान व परेसान है ऐसा नही है कि इस समस्या की जानकारी जनप्रतिनिधियों को न हो रोज अखबारों में इस समस्या की खबर छप रही है जिले के आला अधिकारियों से मिलकर पत्र व्यवहार कर इस समस्या से छुटकारा दिलाने की अपील की जा रही है फिर भी इस विकराल समस्या का हल होते नजर नही आ रहा है जिसके चलते क्षेत्र के सैकड़ो ग्राम के लोगो ने सोमवार को रात 10 बजे बिजली विभाग के खड़मा सबस्टेशन का घेराव करने पर मजबूर होना पड़ा लगभग 200 ग्रामीणों द्वारा बिजली विभाग सबस्टेशन पहुचकर सबस्टेशन का घेराव करते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों के प्रति घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर नाराजगी व्यक्त की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग द्वारा बिना किसी सूचना के कभी लोड शेडिंग, कभी मेंटेनेंस, तो कभी 33 के वी में खराबी तो कभी बिजली तार टूटने का बहाना बनाकर घन्टो बिजली सप्लाई बंद कर क्षेत्र के लोगो को बिजली विभाग द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि आज बिजली विभाग द्वारा की जा रही बिजली कटौती व लोवोल्टेज के चलते  किसानो के खेत मे पानी नही है जिसको लेकर किसान बहुत चिंतित नजर आ रहे है।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *