प्रांतीय वॉच

कोरोना व लाक डाउन के कठिन समय मे दुखी परिवार के लिए खरसिया पुलिस ने बढ़ाये मदद के हाथ

Share this
  • मृतक चित्रकान्त के दुखी परिवार तक खरसिया टीआई सुमंत राम साहू ने पहुँचाई मानवीय मदद

विकास अग्रवाल /खरसिया ! कोरोना महामारी के इस भयानक दौर में पुलिस लोगो को सुरक्षित रखने के लिए जहाँ एक ओर कड़ाई पूर्वक लॉक डाउन का पालन करवा रही है,वही जरूरत मंद पीड़ित दुखी लोगों तक उनकी जरूरत की चीजे पहुँचा कर गरीब जरूरत मंद लोगो की मदद भी करते देखी जा रही है, इसी कड़ी में निकटस्थ ग्राम सरवानी के चित्रकांत सागर पिता कन्हैया सागर उम्र 58 वर्ष का जो पिछले 7 वर्ष से लकवा से पीडित थे का निधन हो गया है,इनके परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है उनके संस्कार कर्म करने के लिए लॉकडाऊन में राशन समान मिलना बड़ा मुश्किल है जिसे भाँप कर इस दुखी परिवार की सहायता के लिए थाना खरसिया की ओर से इस परिवार के भरण पोषण एवं दशकर्म संस्कार की जरूरत को ध्यान में रखते हुए राशन सामान चावल 50 किलो, दाल 8 किलो, आटा 6 किलो, तेल 3 लिटर, आलू प्याज एवम दो हजार रुपये नगद दशगात्र हेतु सहयोग के रूप में मृतक के पुत्र दुर्गेश सागर को टीआई सुमंत राम साहू ने अपने स्टाफ के साथ उनके निवास पर जाकर दिया गया, इससे खरसिया पुलिस की मानवता वाली कार्यवाही भी आज सामने आयी, जिसे सुनने के बाद सैकड़ों लोगों ने कहा वाह खरसिया पुलिस,शाबास खरसिया पुलिस!

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *