प्रांतीय वॉच

छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग में कांकेर के युवा क्रिकेट खिलाड़ी दिखाएंगे अपना जौहर : अकाश राव

Share this
  • 7 खिलाड़ियों का चयन छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग सीपीएल के लिए हुआ है

अक्कू रिजवी/कांकेर : क्रिकेट के मैदान पर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच देने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के तत्वाधान में आयोजित छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग सीपीएल  प्रतियोगिता राजधानी में आयोजित होने वाली है जिसके लिए पिछले कई महीनों से सीपीएल का ट्रायल जिला व संभाग स्तरीय प्रक्रिया अब जाकर पूर्ण किया जा चुका है। जिसके बाद बस्तर संभाग के कांकेर जिले से 7 खिलाड़ियों का चयन छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग सीपीएल के लिए हुआ है जिन्हें मौका होगा रायपुर में इस प्रतियोगिता में अपने खेल का जौहर दिखाने का ।  कांकेर के लिए बहुत ही गौरव की बात है कि जिले से सात खिलाड़ियों देवेंद्र नेताम, हर्ष वीर सिंह, धनंजय नेताम, ओम प्रकाश श्रवण, शुभम नायक, दिग्विजय मिरधा, विवेक पांडे का चयन छत्तीसगढ़ लेवल पर हुआ है उक्त जानकारी कांकेर के जिला अध्यक्ष कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ आकाश राव ने दी। इन चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी माननीय मुख्यमंत्री जी के सलाहकार श्री राजेश तिवारी जी, कांकेर विधायक माननीय श्री शिशुपाल शोरी जी, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत धुर्व जी, उपाध्यक्ष हेम नारायण गजबल्ला जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरोज ठाकुर जी, जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी श्रीमती सुभद्रा सलाम जी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री जितेंद्र ठाकुर जी, नरेश ठाकुर जी, हरनेक सिंह औजला जी, रोमनाथ जैन जी,यासीन करणी जी,आकाश राव जी, गुलाब खान, चंद्रलोक ठाकुर , विजेंद्र तिवारी, महेंद्र नाग एवं समस्त कांकेर जिला कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के पदाधिकारी साथियो  आदि ने बधाई दी।उक्त जानकारी जिला अध्यक्ष कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ आकाश राव ने दी ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *