Supreme Court makes a major statement on the film ‘Ramayan’, says – If you don’t like the story, then make your own film!
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने रणबीर कपूर अभिनीत हिंदी फिल्म ‘रामायण’ को चुनौती देने वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि फिल्म में महाकाव्य रामायण को विकृत तरीके से प्रस्तुत किया गया है।
इस पर शीर्ष अदालत ने कहा कि फिल्म पहले ही रिलीज हो चुकी है और निर्माताओं ने अपनी समझ के आधार पर महाकाव्य को प्रस्तुत किया है। अदालत ने टिप्पणी की कि जिन लोगों की रामायण को लेकर अलग व्याख्या है, वे अपनी फिल्म बना सकते हैं। साथ ही कोर्ट ने वकील को अपना समय बर्बाद न करने की चेतावनी भी दी।

