BREAKING CG NEWS

‘राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार, बोली- भारत को बदनाम करने के लिए मिलते हैं पैसे!

Share this

BJP hits back at Rahul Gandhi’s statement, says – Money is given to defame India!

नई दिल्ली। चीन के शेनजेन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई त्रिपक्षीय वार्ता को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मजाक उड़ाने वाली पोस्ट की। इसको लेकर बीजेपी हमलावर है।

राहुल गांधी ने शुक्रवार को पोस्ट किया कि अगर कांग्रेस सत्ता में होती तो भारत के प्रधानमंत्री डोनल्ड ट्रंप, शी चिनफिंग और व्लादिमीर पुतिन के साथ मेज पर बैठे होते। उन्होंने ट्रंप, शी और पुतिन के बीच हुई त्रिपक्षीय वार्ता की एक तस्वीर भी साझा की और कहा, “एक समझौता किया हुआ प्रधानमंत्री कभी भी इस मेज पर नहीं बैठ सकता।”

बीजेपी का पलटवार

इस पोस्ट पर बीजेपी की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई और बदले में पिछली कांग्रेस सरकार पर भारत के हितों के साथ समझौता करने का आरोप लगाया। बीजेपी प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने कांग्रेस पर समझौता करने का आरोप पुख्ता करने के लिए इंदिरा गांधी सरकार द्वारा पाकिस्तान के युद्धबंदियों को रिहा किए जाने और मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान आए शर्म-अल-शेख बयान का हवाला दिया।

उन्होंने कहा, “इंदिरा गांधी ने शिमला समझौते के दौरान समझौता कर लिया था। उन्होंने पाकिस्तानी सैनिकों को रिहा कर दिया और उसके बाद पाकिस्तान ने भारत में आतंकवाद फैलाना शुरू कर दिया।” सिन्हा ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी का समझौता करने का पुराना इतिहास रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि और सत्ता से बाहर रहने पर कांग्रेस पार्टी का यह हाल होता है… 7 अगस्त 2008, बीजिंग। कांग्रेस और सीसीपी (चीनी कम्युनिस्ट पार्टी) के बीच एक गुप्त समझौता हुआ, जिसके बाद चीन की घुसपैठ कई गुना बढ़ गई… और इसी घुसपैठ के साथ-साथ राजीव गांधी फाउंडेशन को चंदा भी मिलने लगा।

उन्होंने आगे कहा कि और वैसे, शर्म अल-शेख की शर्मनाक घटना को कौन भूल सकता है? 2011 में शर्म अल-शेख में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री सैयद यूसुफ रजा गिलानी। क्या भारत ने कभी 2004-14 की यूपीए सरकार से ज्यादा समझौतावादी सरकार देखी है?

‘भारत को बदनाम के लिए पैसे लेते हैं’

बीजेपी नेता ने आरोप लगाया, “ऐसा लगता है कि राहुल गांधी को भारत को बदनाम करने के लिए पैसे दिए जाते हैं।” बीजेपी प्रवक्ता आरपी सिंह ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा और उन पर भारत के बारे में नकारात्मक नैरेटिव फैलाने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, “सच तो यह है कि आज विश्व व्यवस्था में भारत का कद ऊंचा है। प्रधानमंत्री मोदी को एक ऐसे व्यक्ति के रूप में देखा जाता है, जिनके दुनिया भर के नेताओं के साथ अच्छे संबंध हैं।”

इससे पहले भारत की विदेश नीति पर की गई टिप्पणी को लेकर बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस नेता पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने भारत को वैश्विक भू-राजनीति में एक साइड प्लेयर बताकर बीजेपी के साथ राजनीतिक टकराव खड़ा कर दिया। उन्होंने तर्क दिया कि भारत ने अंतरराष्ट्रीय चर्चाओं को स्वतंत्र रूप से प्रभावित करने की अपनी क्षमता खो दी है, जबकि पाकिस्तान अमेरिका और ईरान जैसी बड़ी ताकतों के साथ जुड़ रहा है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *